GET READY FOR PALM PRAYER SERVICE IN AUR CHURCH MEETINGS.

GET READY FOR PALM PRAYER SERVICE IN AUR CHURCH MEETINGS.

??? ????? ??? ???? ?????? ?????? ??????? ?? ??? ?????? ????????
“और गदही और बच्चे को लाकर, उन पर अपने कपड़े डाले, और वह उन पर बैठ गया। और बहुतेरे लोगों ने अपने कपड़े मार्ग में बिछाए, और लोगों ने पेड़ों से डालियां काट कर मार्ग में बिछाईं। जो भीड़ आगे आगे जाती और पीछे पीछे चली आती थी, पुकार पुकार कर कहती थी, कि दाऊद की सन्तान को होशाना; धन्य है वह जो प्रभु के नाम से आता है, आकाश में होशाना। ( मत्ती 21:7-9)
हम आपको आमंत्रित करते है 2 अप्रैल 2023 के खजूरी रविवार (पाम संडे) प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए । जहाँ हम एक साथ परमेश्वर के दास पास्टर अमृत संधू जी और परमेश्वर की दासी पास्टर अर्चना संधू जी के साथ प्रभु यीशु मसीह जी के विजयी प्रवेश का दिन मनाएंगे। इस दिन प्रभु यीशु मसीह जी गदही के बच्चे पर बैठकर अपने चेलों के साथ यरूशलेम में आये थे और बहुत से लोगों ने उनके स्वागत के लिए रास्ते में अपने कपड़े, खजूर की डालियां और पत्ते बिछाए थे। बाइबल के अनुसार जब राजा युद्ध के लिए चढ़ाई करते थे तो वह हाथी, रथों और घोड़ों पर आते थे, लेकिन प्रभु यीशु मसीह जी जो शान्ति का राजकुमार है वह गधे के बच्चे पर बैठ कर आए और शांति और प्रेम के संदेश के साथ यरुशलम में प्रवेश किया। इसलिए यह दिन हम सब बड़े आनन्द के साथ चर्च में मनाने जा रहे हैं। तो तैयार हो जाए इस बड़े दिन का हिस्सा बनने के लिए और अपने रिश्तेदारों को भी आमंत्रित करें।

https://www.youtube.com/watch?v=X6eMN52dfq0

 

हमारा विश्वास है कि जब आप प्रभु यीशु मसीह जी का उत्साह के साथ अपने हृदय में स्वागत करेंगे तो आपकी जिंदगियां सामान्य नहीं रहेंगी और आप अपने जीवनों में बड़े चिन्हों और चमत्कारों को ग्रहण करके बड़ी गवाहीयों के साथ आशीषित होंगे। आमीन!!!
हम मिलेंगे परमेश्वर की जीवित उपस्थिति में।
तिथि – 02 अप्रैल 2023
दिन – रविवार
समय – सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
स्थान :- गॉव औड़ , राहों रोड , नज़दीक, स.जी.स स्कूल जिला नवांशहर ( पंजाब )
“अधिक जानकारी के लिए आप हमारे चर्च के हेल्प लाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।
+911823 527777

Leave a Reply