GET READY FOR GOOD NEWS IN NEW ZEALAND ANKUR NARULA MINISTRIES.

GET READY FOR GOOD NEWS IN NEW ZEALAND ANKUR NARULA MINISTRIES.

??? ????? ??? ???? ???? ?? ??? ???????, ????????
“जो कोई यह मान लेता है, कि यीशु परमेश्वर का पुत्र है: परमेश्वर उस में बना रहता है, और वह परमेश्वर में।” (1 यूहन्ना 4:15)
बाइबल बताती है कि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उस ने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे, वह नाश न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए। (यूहन्ना 3:16) सचमें परमेश्वर ने अपने इकलौते पुत्र को इस संसार के लिए कुर्बान कर दिया ताकि हमें हमारे पापों की क्षमा मिल सके और हम अनंत जीवन के वारिस बनें।
परमेश्वर दया से भरा परमेश्वर है और बाइबल बताती है कि दूसरा कोई नाम इस पृथ्वी पर नहीं दिया गया जिससे मुक्ति है, जिससे हमारा उद्धार हो। इसलिए परमेश्वर अपने दासों को अपने लोगों की अगुवाई के लिए नियुक्त करते हैं ताकि उन लोगों तक परमेश्वर का सुसमाचार पहुंचें और किसी भी रूह का नाश न हो।
इसी तरह से परमेश्वर अपने दास प्रेरित अंकुर युसूफ नरूला जी को देशों विदेशों में बड़े स्तर पर बड़ी मात्रा में लोगों तक अपने सुसमाचार को पहुंचाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। करोड़ों लोग अपनी चंगाई, छुटकारे और उद्धार को ग्रहण कर रहे हैं।
उसी तरह से अंकुर नरूला मिनिस्ट्रीज़ की तरफ से न्यूज़ीलैंड में बड़ा CRUSADE होने जा रहा है और परमेश्वर न्यूज़ीलैंड में बड़े कार्यों को करेंगें।
तो तैयार हो जाओ न्यूज़ीलैंड, परमेश्वर के बड़े और सामर्थी स्पर्श को ग्रहण करने के लिए। यहां परमेश्वर अपने दास के द्वारा अपने लोगों के बीच बड़े और सामर्थी कार्यों को करेंगें। लोग अपने जीवन में परमेश्वर की गहरी उपस्थिति को पाएंगें। लोग बड़ी चंगाईयों, छुटकारे और सामर्थी गवाहियों को अपने जीवन में दाखिल होता हुआ देखेंगे। हमारा विश्वास है आप सामान्य नहीं रहेंगें और हम परमेश्वर की बड़ी बेदारी को देखेंगें। आमीन
हम परमेश्वर की जीवित हुज़ूरी में मिलेंगें।
तिथि :-25 जनवरी और 26 जनवरी, 2023
दिन :- बुधवार और वीरवार
समय :- शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक। (न्यूज़ीलैंड के समय के अनुसार)
स्थान:- 480 TI राकाउ ड्राइव, बॉटनी डाउनस, ऑकलैंड 2013, न्यूजीलैंड।
परमेश्वर आपको आशीषित करें।

Leave a Reply