??? ????? ??? ????? ??????? ?? ???? ?????? ?????? ?? ???? ???????? ????
MOGA CHURCH BRANCH ANKUR NARULA MINISTRIES
“और उस ने उन से कहा, तुम सारे जगत में जाकर सारी सृष्टि के लोगों को सुसमाचार प्रचार करो।” (मरकुस 16:15)
आपको यह जानकर बहुत ख़ुशी होगी कि द चर्च ऑफ साइंज एंड वंडर्स ब्रांच अब आपके शहर मोगा में भी खुलने जा रही है। हमारा विश्वास है जैसे हम जालंधर मुख्य चर्च में और देश और विदेश में फैली चर्च की अन्य ब्रांचो में परमेश्वर की अद्भुत सामर्थ्य को लोगों को छूकर उन्हें चंगा करते हुए देखते हैं कि कैसे परमेश्वर लोगों को व्हील चेयरों से आज़ाद करते हैं, बहरे सुनना शुरू कर देते है, कोढ़ी शुद्ध होते हैं, बहुत सालों से सूखे गर्भ को परमेश्वर फलवन्त करते हैं और उन्हें बच्चे के साथ आशीषित करते हैं। हम उन्हें पहले जैसे दुखों और बिमारियों में नहीं बल्कि अपनी गवाहियों के साथ आशीषित होता हुआ देखते हैं हमारा विश्वास है वैसे ही हम परमेश्वर के बड़े कामों को मोगा ब्रांच में भी देखेंगे। हाल्लेलूईयाह !!
परमेश्वर के दास प्रेरित अंकुर यूसुफ नरूला जी प्रभु यीशु मसीह के वचनों को सुनाएंगे और बीमारों, नशों और दुष्टात्माओं से छुटकारे के लिए ख़ास प्रार्थना की जाएगी। हमारा विश्वास है कि जैसे ही आपका सामना परमेश्वर के अभिषिक्त के द्वारा उसके वचन के साथ होगा तो जैसे आप आएंगे वैसे आप वापिस नहीं जाएंगे।
आप सभी भाई बहनों के लिए खुशखबरी है कि जालंधर चर्च की ओर से मोगा में नई ब्रांच खुलने जा रही है और इस खास अवसर पर आप सब को आमंत्रित किया जाता है।
तिथि :- 18 दिसम्बर 2022 दिन :- रविवार
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
स्थान :- गांव घल कलां, सलीना रोड के सामने, LLR कॉलेज के पास, GT रोड मोगा,142001
अधिक जानकारी के लिए आप हमें इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं-
0181-5207777
हम मिलेंगे जीवित परमेश्वर की उपस्तिथि में।

